जंग
आज तो बस ;
झगड़े का मन था ;
आग लगी हुई थी ;
गुस्सा सातवें आसमान पे ;
और मैं जमीन पर ;
कुछ तो बस अब ;
होना ही था ;
मैंने बहस किया ;
उसने बहस की ;
मैं चीखा ;
वो चीखी ;
पर उसके बाद ;
उसने रोना शुरु कर दिया ;
अब डकवर्थ लुइस सिस्टम से ;
उसे तो जीतना ही था यार ;
बारिश जो हो गयी थी ;
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें