"जिहाद"
राधा संग बंसुरी बजाता ;
खुसरो का वो किसना जिहाद ;
दुश्मनों के सीने पे तनती ;
कलाम चचा की मिसाइल भी जिहाद ;
शहादत हुई वतनपरस्ती में ;
अब्दुल हमीद का मरना जिहाद ;
ज़ज्बा आज़ादी का दिल में लिये ;
टीपू की तलवार भी जिहाद ;
दो गज़ ज़मीं वाली ;
जफर की वो ख़्वाइश भी जिहाद ;
सारे जहाँ से है जो अच्छा ;
इकबाल का वो हिंदोस्ताँ जिहाद ;
लाल किले पे लहराता तिरंगा जिहाद ;
ताजमहल की मोहब्बत भी जिहाद ;
रहमान का वंदे मातरम् जिहाद ;
सामी ज़हीर की गेंदें जिहाद ;
जावेद साब की कलम में जिहाद ;
रफ़ी के नग़मे भी जिहाद ;
ग़ालिब की गज़लों में जिहाद ;
दिलीप साब की अदायगी भी जिहाद ;
ईद की सेंवैयों का जिहाद ;
और गले मिलना भी जिहाद ;
तेरी मेरी दोस्ती भी जिहाद ;
मेरे वतन का लव जिहाद ;
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें