"बचपन" [POETRY]
बचपन;
जब हम सोचते थे,
चाँद चलता है हमारे साथl
बचपन;
जब सारे फैसले,
अक्कड़-बक्कड़-बम्बे-बो किया करता थाl
बचपन;
दरवाजे के पीछे किसी को,
डराने के लिये छुपना,
और उसके ना आने की खीजl
बचपन;
जब ख्याल रखना होता था,
सिर्फ अपने बस्ते काl
बचपन;
वो ऑन-ऑफ बटन में,
बेंलेंस बनाने की कोशिशl
बचपन;
वो शाम की कट्टी,
और सुबह की मिठ्ठीl
बचपन;
अमिताभ की याद में हवाई फाइट,
ढिसुम की आवाज के साथ,
ठाँय-ठाँय फायरिंगl
बचपन;
लुका-छिपी चंगे-अष्टे विष-अमृत,
गाय का उड़नाl
बचपन;
संतरे की गोलियाँ,
लाल-पीली कुल्फियाँ,
वो कच्ची बेरियाँl
बचपन;
कमरे में घुसना,
कुछ लेने के लिये,
और भूल जानाl
बचपन;
हाथ कमीज में डालकर,
टुंडे बनने का ढोंगl
बचपन;
वो टायर की,
वन व्हीलर बग्गीl
बचपन;
वो मेरी सवारी का हाथी,
बस उसकी याद बहुत है आतीl
जब हम सोचते थे,
चाँद चलता है हमारे साथl
बचपन;
जब सारे फैसले,
अक्कड़-बक्कड़-बम्बे-बो किया करता थाl
बचपन;
दरवाजे के पीछे किसी को,
डराने के लिये छुपना,
और उसके ना आने की खीजl
बचपन;
जब ख्याल रखना होता था,
सिर्फ अपने बस्ते काl
बचपन;
वो ऑन-ऑफ बटन में,
बेंलेंस बनाने की कोशिशl
बचपन;
वो शाम की कट्टी,
और सुबह की मिठ्ठीl
बचपन;
अमिताभ की याद में हवाई फाइट,
ढिसुम की आवाज के साथ,
ठाँय-ठाँय फायरिंगl
बचपन;
लुका-छिपी चंगे-अष्टे विष-अमृत,
गाय का उड़नाl
बचपन;
संतरे की गोलियाँ,
लाल-पीली कुल्फियाँ,
वो कच्ची बेरियाँl
बचपन;
कमरे में घुसना,
कुछ लेने के लिये,
और भूल जानाl
बचपन;
हाथ कमीज में डालकर,
टुंडे बनने का ढोंगl
बचपन;
वो टायर की,
वन व्हीलर बग्गीl
बचपन;
वो मेरी सवारी का हाथी,
बस उसकी याद बहुत है आतीl
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें