Short Story - दुनियादारी


गाड़ी की फ्रंट सीट पर बैठो तो सीट बेल्ट बाँधना बहुत ज़रूरी है, बाँध रखा था उन्होंने, नियमानुसारl बच्चे पीछे उछल-कूद मचाते तो वे रोक देते उन्हें, स्पीड कंट्रोल के लिये ड्राइवर को बार-बार टोकतेl बीबी मुस्कुरा देती, उसकी नज़र में बहुत इज्जत थी, अपने पति की, उनके अनुशासन और दुनियादारी की समझ के लियेl तभी ड्राइवर ने ब्रेक मार दिये, उसने कुछ देखा था रोड के पास, एक एक्सीडेंट खाई बाइक और दो युवक खुन में लथपथ तड़फ रहे थेl ड्राइवर ने कहा 'देखूँ क्या साब ?', और साब ने फिर अचूक दूनियादारी का परिचय देते हुये, उस तरफ ठीक से नज़र भी नहीं मारी और कहा 'चलो यार, कौन उलझे ?', वैसे भी रोड पर उस वक्त उनके अलावा कोई और नहीं थाl तो अपनी इंसानियत किसे दिखाते? कोई देखने वाला होता तो, ज़रूर दिखातेl बस उसके बाद वो 3/4 घंटे में अपने भाई के यहाँ पहुँच गयेl भतीजे की शादी थी ना, तो 1 हफ्ते पहले ही पहुँच गये थेl पर ये क्या? वहाँ तो खुशी की जगह मातम पसरा हुआ थाl पता लगा कि, भतीजा अपने दोस्त के साथ शादी के कार्ड बाँटने गया था, एक्सीडेंट हुआ, वक्त पर मदद नहीं मिली, तो दोनों की मौत हो गई, मदद मिलती तो बच जातेl ..सन्नाटा.. 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"परमेश्वर"

COLLECTION - यात्रा POEM - दफ्न

"बूढ़े का पाइप"