COOLECTION - यात्रा POEM - कच्ची सड़क

यह कच्ची सड़क l

कहाँ जाती है l

पता नहीँ ll

चला जा रहा हूँl

उस पर l

अलसाया हुआ l

घबराया हुआ l

कुंठित सा l

यह कच्ची सड़क l

कहाँ जाती है l

पता नहीँ ll

काँटेदार झाड़ियाँ हैँ l

पथरीली सतह है l

और चिलचिलाती धूप भी l

यह कच्ची सड़क l

कहाँ जाती है l

पता नहीँ ll

रात होने से पहले l

पहुँचना चाहता हूँ l

मँजिल पर l

मँजिल कहाँ है l

यह भी पता नहीँ l

यह कच्ची सड़क l

कहाँ जाती है l

पता नहीँ ll

नंगे पैर चल रहा हूँ l

अपने छालोँ को गिन रहा हूँ l

फिर भी चल रहा हूँ l

यह कच्ची सड़क l

कहाँ जाती है l

पता नहीँ ll

यह क्षण हैँ l

अवसाद भरे l

कच्ची बेरी सा l

स्वाद भरे l

कभी पानी l

कभी आग भरे l

यह कच्ची सड़क l

कहाँ जाती है l

पता नहीँ ll

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"परमेश्वर"

COLLECTION - यात्रा POEM - दफ्न

"बूढ़े का पाइप"