COLLECTION : यात्रा POEM : करतब
आग पर चलने का यह करतब,
क्या है इसका मतलब ?
यात्रा है यह,
निराशा भरी,
कभी उदासीन,
कभी जिज्ञासा भरी,
आग पर चलने का यह करतब,
क्या है इसका मतलब ?
यह नहीँ है पर्याय,
पश्चाताप का,
यह नहीँ है प्रायश्चित,
किये गये पाप का,
आग पर चलने का यह करतब,
क्या है इसका मतलब ?
अर्थ का अनर्थ,
हो रहा है,
यहाँ समर्थ भी असमर्थ,
हो रहा है,
आग पर चलने का यह करतब,
क्या है इसका मतलब ?
सड़क पर मौत,
परिणाम है इसका,
अकाल मृत्यु,
परिणाम है इसका,
उजड़े घर,
उजड़ी गोद,
उजड़ी मांग,
परिणाम है इसका,
आग पर चलने का यह करतब,
क्या है इसका मतलब ?
क्या है इसका मतलब ?
यात्रा है यह,
निराशा भरी,
कभी उदासीन,
कभी जिज्ञासा भरी,
आग पर चलने का यह करतब,
क्या है इसका मतलब ?
यह नहीँ है पर्याय,
पश्चाताप का,
यह नहीँ है प्रायश्चित,
किये गये पाप का,
आग पर चलने का यह करतब,
क्या है इसका मतलब ?
अर्थ का अनर्थ,
हो रहा है,
यहाँ समर्थ भी असमर्थ,
हो रहा है,
आग पर चलने का यह करतब,
क्या है इसका मतलब ?
सड़क पर मौत,
परिणाम है इसका,
अकाल मृत्यु,
परिणाम है इसका,
उजड़े घर,
उजड़ी गोद,
उजड़ी मांग,
परिणाम है इसका,
आग पर चलने का यह करतब,
क्या है इसका मतलब ?
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें