COLLECTION - यात्रा POEM - दानव

यह दानवों की दुनिया ;
यह हमारी दुनिया ;
जिसे हमने बनाया है ;
जिसे हम प्यार करते हैं l

गगनचुँबी दानव ;
उड़ते दानव ;
बहते दानव ;
चलते दानव ;
रासायनिक दानव ;
जहरीले दानव l

विज्ञान के वरदान को ;
अभिशाप बनाते ये दानव ;
वे चिंघाड़ते हैं ;
कानों पर हमला करते हैं ;
वे हँसते हैं खिलखिलाकर ;
और जहरीला घुँआँ उतार देते हैं सीने में l

वे खाने में हैं ;
साँसों में हैं ;
हवा में तैरते हैं ;
पानी में बहते हैं ;
दवाओं में घुलते हैं l

हम भागते हैं ;
उनके पीछे ;
अपनी मौत के पीछे ;
यह हमारा चुनाव है ;
ये कृति हैं हमारी l

ये हैं पानी में बुलबुलाते दानव ;
कीड़े से कुलबुलाते दानव ;
ये हैं हमारे प्यारे दानव ;
मानव के बनाये दानव l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"परमेश्वर"

COLLECTION - यात्रा POEM - दफ्न

"बूढ़े का पाइप"