शेर-ओ-शायरी COLLECTION II
हम उन्हें सजा लेना चाहते थे ;
ज़िंदगी की आवाज़ की तरह ;
थी उनकी ख़्वाइश कि हम देखें उन्हें ;
एक आसमानी ख़्वाब की तरह ;
************************
जिस्म की तश्तरी में रखा रुह का गुलाब ;
परोस दिया जाता है ज़रूरतों के साथ ;
**************************
मेरे दिल का सुक़ून गवाह है इस बात का ;
उसकी भोली नादानियों में समझदारी बहुत है ;
*****************************
अर्से बाद उस मासूम मोहब्बत की याद सता रही है ;
जिसकी मजबूरियों को ना समझ बेबफा मान बैठे थे हम ;
************************************
जो शख़्स ना रखते हों एक पल की ख़ुशी देने की क़ुव्वत l
ऐसे बिरले ही ख़ुशनुमा ज़िदगी के तलबग़ार नहीं ll
***********************************
उनके हुस्न-ओ-नज़ाक़त के क्या कहने l
जितनी तारीफें निकलीं ज़बान-ए-उर्दू में निकलीं ll
*******************************
खाली हांडी में पत्थरों को उबालती वो माँ ;
बड़े दिलासों से औलादों को पालती वो माँ ;
**************************
वो मेरी दुनिया थी ,
तब तक l
मैंने दूसरा जहाँ खोज ना लिया ,
जब तक ll
*********************
छोड़ के इन दरक़ते आसमानों की बातें )
हम तो ज़मीनी मस्तियों में डूबे हुये हैं )
*************************
जिस दिन ये जंग, जीत, हार, ज़िद की बातें पीछे छोड़ आओगे l
उस दिन से ही इस बकबास ज़िंदगी से निकल इंसान बन जाओगे ll
******************************************
जलवे दिखाने आये थे ;
जलवों के चश्मदीद बन गये ;
पीर बनने की ख़्वाइश थी ;
और ख़ुद मुरीद बन गये ;
******************
आँखों पे छायी काली घनघोर घटा ;
धूप निकलते ही हटना है ;
रात के ख़्वाबों और दिन की हक़ीकत में ;
सिर्फ फर्क़ ही इतना है ;
**************************
ज़रूर पूरी होगी तुम्हारी हर एक चाहत l
देख सकें तुम्हारे जलवे बस ऐसी आँखों की तलाश बाकी है ll
मिलेगी तुम्हें एक दिन बेताज बादशाहत l
कुचले जा सकें कदमों तले बस ऐसे इंसानों की तलाश बाकी है ll
****************************************

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें